आशादीप मूक बधिर एवं मंदबुद्धि संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
आशा दीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि बाल प्रशिक्षण संस्थान जानसठ रोड पर 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संस्थान के अध्यक्ष इंजी लोकेश चंद्रा की अध्यक्षता में मनाया गया। संस्थान के सचिव इंजी आरके गोयल, उपाध्यक्ष इंजी बीआर शर्मा, उपमंत्री पीके गुप्ता, सदस्य कार्यकारणी रामबीर सिंह, बी बी गुप्ता,के के शर्मा, उमेशचंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा,शिक्षिका शिवानी त्यागी, मीना सिंह, जीवनी बंसल ने दिव्यांग बच्चों के साथ योगाचार्य विनोद कुमार शर्मा, योगशिक्षक कु स्वाती, शुभम कुमार के कुशल दिशा निर्देशन में प्राणायाम, कपालभाति,अनुलोम विलोम, सूर्य
नमस्कार,ताड़ासन, पर्वतासन,त्रिकोणासन, शवासन,पश्चिमोत्तानासन वृक्षासन आदि का योगाभ्यास किया गया । योगाचार्य ने बताया कि नियमित व्यायाम एवं ध्यान से एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है तथा शरीर को निरोग रखता है। कार्यक्रम के अंत मे फलाहार तथा सूक्ष्म जलपान के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।
ब्रजमोहन शर्मा
प्रधानाचार्य
आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि बाल प्रशिक्षण संस्थान जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर