Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव   Click to listen highlighted text! Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव
दिल्ली NCRराज्य
Trending

(editor in cheap) इसरार अहमद

20 जुलाई के लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी

मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की घोषणा की है

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 25 जुलाई को कार्यकर्ता अपने-अपने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं संबंधित अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। *ज्ञापन में जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा व दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी

 

आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार सभी नागरिकों को है। उनका आरोप है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

 

संगठनों ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे 25 जुलाई को निर्धारित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हों तथा पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था का पूर्ण पालन किया जाएगा और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!