मुजफ्फरनगरराज्य

इंडियन हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, बच्चे की मौत के बाद गंभीर हालत में प्रसूता को मेरठ किया रेफर, परिजनों का हंगामा

मुजफ्फरनगर में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों की कथित लापरवाही के कारण एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। वहीं, प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए परिजनों ने रुड़की रोड पर स्थित इंडियन हॉस्पिटल पर जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने के साथ-साथ गंभीर आरोप लगाए।

 

पीड़ित परिवार के सदस्य ने मीडिया को बताया कि उनके छोटे भाई की पत्नी सोनम को बीती रात करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। परिजन तुरंत उसे लेकर मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड पर स्थित इंडियन हॉस्पिटल पहुंचे हॉस्पिटल में जांच के बाद डॉक्टरों ने परिजनों को सूचित किया कि गर्भ में ही बच्चे की मौत हो चुकी है। इस पर परिजनों ने कहा कि जो हुआ सो हुआ, लेकिन अब जच्चा महिला की जान बचाई जाए। इसके बाद डॉक्टरों ने ₹30,000 में इलाज का सौदा किया और महिला की जान बचाने की पूरी गारंटी लीपरिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने बड़े ऑपरेशन के जरिए मृत बच्चे को बाहर निकाला और शव परिजनों को सौंप दिया, जिसे उन्होंने दफना दिया। लेकिन अगले ही दिन डॉक्टरों ने फोन कर परिजनों को बताया कि महिला की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और उसका यूरिन पास नहीं हो रहा है।

अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए अस्पताल प्रशासन ने मरीज को मेरठ के अंजनी अस्पताल रेफर कर दिया। वादा किया गया था कि मेरठ में इलाज का पूरा खर्चा इंडियन हॉस्पिटल उठाएगा परिजनों का कहना है कि मेरठ के अस्पताल में महिला का ठीक से इलाज नहीं किया जा रहा है। वहां के डॉक्टर बाहर से दवाइयां मंगा रहे हैं और अलग से फीस की मांग कर रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार बेहद परेशान है। परिजनों ने मांग की है कि उनकी मरीज को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!