टॉप न्यूज़देशमुजफ्फरनगरयूपीलोकल न्यूज़

इसरार अहमद (editor in cheap)

रामपुर तिराहा राष्ट्रीय कार्यालय पर उमड़ा ट्रैक्टरों का काफिला, प्रशासन के साथ सहमति के बाद 35 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंप आंदोलन स्थगित

जनपद/ मुजफ्फरनगर:  भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के आह्वान से यूपी-उत्तराखंड में खलबली, देर रात संगठन के कार्यालय पर वार्ता विफल होने के बाद हंगामा

मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहा
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में जबरदस्त खलबली मच गई। बीती रात प्रशासन और किसान नेताओं के बीच करीब तीन घंटे तक चली मैराथन वार्ता के पूरी तरह विफल रहने के बाद सुबह हालात तनावपूर्ण हो गए।

सुबह होते ही रामपुर तिराहा स्थित भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय कार्यालय पर किसानों और कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा शुरू हो गया। और लगभग 2 किमी कि दूरी पर भाकियू (तोमर) कि ट्रैक्टर और गाडियो लंबी कतान देखने को मिली और देखते ही देखते सड़कों पर गाड़ियों के लंबे काफिले नजर आने लगे, मिली जानकारी के अनुसार, किसानों की समस्याओं को लेकर कल देर रात प्रशासन और संगठन के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। करीब तीन घंटे तक चली इस वार्ता में दोनों पक्ष किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सके। वार्ता विफल होने की खबर फैलते ही किसानों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सुबह ही राष्ट्रीय कार्यालय की तरफ

कूच कर दिया। कार्यालय पर भारी भीड़ और हंगामे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल के साथ सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर और सीओ सदर तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलित किसानों के बीच पहुंचकर उनसे सीधे बातचीत की। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और किसानों की स्थानीय व राष्ट्रीय समस्याओं पर प्रशासनिक सहमति बनने के बाद किसान शांत हुए। प्रशासन के साथ सभी बिंदुओं पर सकारात्मक सहमति बनी है। फिलहाल कुछ समय के लिए आंदोलन को स्थगित किया गया है। यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो संगठन दोबारा सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद संगठन ने कुछ समय के लिए अपना आंदोलन स्थगित करने का एलान किया। इसके बाद किसानों ने प्रशासन को 35 सूत्रीय मांगों का एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें किसानों के बकाए भुगतान, बिजली दरें और स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों के समाधान की मांग की गई है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि मौके पर आये पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर कि मौके पर आये अधिकारियों ने फोन पर शीर्ष अधिकारियों से बात करायी गयी और उसके बाद मौके 8 मांगों पर सहमति और उनका समाधान भी कराया गया बाकी मुद्दों पर जो सरकार के मुद्दै है उन्हें सरकार को भेजा गया कुछ मुद्दे इस प्रकार रहै किसानों के गन्ने का भाव 500 रू किव्टल कराया जाए और जिस तरीके से हमारे जनपद में भोपा रोड स्थित से केमिकल से पानी भी खराब हो रहा है और हवा भी जिसके चलते किसानों को भयंकर बीमारी से लडना पड़ रहा है चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि जो भी किसान बीमार होगा उसका खर्च भोपा रोड स्थित फैक्ट्री मालिको उठाना पड़ेगा उन्होंने किसानों के लिए नलकूप कि बिजली निशुल्क कि बात कही और कशन कि भी और जो किसान अपनी फसल दूसरे जनपद और दूसरे प्रदैशो में फसल भेजना चाहते हैं

उन्हें प्रशासन परेशान ना करें और जिस तरीके से 2014 में मोदी जी कहा कि किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए लेकिन अभी तक ये वादा पूरा नहीं हुआ किसानों का कर्ज माफी कि जाए और हमारा जनपद भ्रष्टाचार मुक्त हो नशा मुक्त भी हो ऐसी 35 मांगों एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर सीओ सदर छपार कोतवाल मय फौर्स मौके पर मौजूद रहै संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर चेतावनी देते हुए कहा है अगर 3 जुलाई तक हमारे मांगे पूरी नहीं होती है तो संगठन 4 जुलाई को फिर से प्रदेश व्यापी रेल रोको आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी खुद मुजफ्फरनगर शासन प्रशासन कि होगी ।।

इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण त्यागी कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियान पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष रिहान तोमर प्रदेश सचिव नीशु त्यागी , निखिल चौधरी,युवा जिला सोनू चौधरी युवा महिला मौर्या जिला अध्यक्ष रंजनी शर्मा आशु डाक्टर महबूब बालियान, सोनू खालापार अंकित गुर्जर इसराइल मुकेश गुर्जर, सोनू अजय त्यागी विशाल कयूम जाहिद अरशद चौधरी,अरुण कश्यप शानू पहलवान नेईम रबान मशानू शुभान गुलबहार अजीम फरीदी जमीर साजीद अल्वी नौशाद अंसारी कलीम हनी चौधरी, आसिफ रुड़कली, जगम अली, आजम,नसीम, आशीष शर्मा,सुमित उपाध्याय समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और किसान मौजू रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!