मौसम विभाग के द्वारा आगामी दिनों में भारी वर्षा एवं आंधी एवं ओलवृष्टि की चेतावनी जारी की गयी है।
समिति के द्वारा पत्र जारी कर दिनांक 29.05.2026 से 31.05.2026 तक माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर को श्रद्धालओं के दर्शनार्थ बन्द किया गया है।
मौसम विभाग के द्वारा आगामी दिनों में भारी वर्षा एवं आंधी एवं ओलवृष्टि की चेतावनी जारी की गयी है।समिति के द्वारा पत्र जारी कर दिनांक 29.05.2026 से 31.05.2026 तक माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर को श्रद्धालओं के दर्शनार्थ बन्द किया गया है
मुजफ्फरनगर 29 मई 2026 अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्री अनिरूद्ध प्रताप सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारी,
जिला पंचायत राज अधिकारी,
क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ०प्र० परिवहन निगम, से कहा है कि जिलाधिकारी सहारनपुर के पत्र संख्याः 751/दै०आ०/2026-27 दिनांक 29.05.2026 के द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद सहारनपुर स्थित माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में अत्याधिक वर्षा एवं ओलावृष्टि होने के कारण अचानक जलप्रवाह अत्याधिक बढ गया जिसके फलस्वरूप दुःखद घटना में 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है।
आप सभी अवगत ही है कि मौसम विभाग के द्वारा आगामी दिनों में भी भारी वर्षा एवं आंधी एवं ओलवृष्टि की चेतावनी जारी की गयी है। ऐसी परिस्थितियों में माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में जलभराव के कारण फिसलन एवं अचानक जलप्रवाह बढने की सम्भावना बनी हुई है, जिससे जनहानि एवं अन्य दुर्घटनाओं का जोखिम उत्पन्न हो सकता है। यह भी अवगत कराया गया है कि मन्दिर समिति के द्वारा पत्र जारी कर दिनांक 29.05.2026 से 31.05.2026 तक माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर को श्रद्धालओं के दर्शनार्थ बन्द किया गया है।
अतः वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए जनमानस एवं श्रद्धालओं की सुरक्षा हेतु आप अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत इस विषय में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें की दिनांक 29.05.2026 से 31.05.2026 तक मॉ शाकुम्भरी देवी मंदिर की यात्रा से यथासम्भव बचने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें ताकि जनमानस एवं श्रद्धालओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकें ।

