छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी व उनकी टीम मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर समाज में एक मिसाल बना रहे हैं
हेलमेट बाटते वक्त कहा की हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि ये आपकी सुरक्षा और जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण: मोहित चौधरी
मुज़फ्फरनगर। छपार थाना प्रभारी मोहित चौधरी प्रेरणा दायक व्यक्ति यह बिल्कुल सच है कि पुलिस का काम केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि वे कई मौकों पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर समाज में एक मिसाल भी पेश करते हैं।मुश्किल परिस्थितियों में उनकी संवेदना और मदद का भाव लोगों में पुलिस और जनता के बीच का विश्वास
बढ़ाता है।छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी का केहना है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। यदि हर नागरिक यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प ले, तो सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।।सड़क सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए छपार थानाध्यक्ष मोहित चोधरी ने अपने स्टाफ को साथ लेकर चेकिंग के दौरान ने हेलमेट वितरण और जागरूकता अभियान चलाया। मोहित चौधरी ने बाइक चालकों को हेलमेट वितरित कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान ऐसे बाइक चालकों को हेलमेट दिए गए, जो बिना हेलमेट के सड़क पर वाहन चलाते हुए
पाए गए।इस दौरान बाइक चालकों को हेलमेट लगाकर चलने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, नशे में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकने और वाहन के आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए तथा वही मोहित चौधरी ने।सड़कों पर दोपहिया वाहनों को रोककर चालकों से बात की और उन्हें हेलमेट वितरित किए। उन्होंने कहा यह हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं हैं। बल्कि ये आपकी सुरक्षा और जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनका इस्तेमाल सुनिश्चित करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में गंभीर चोट से बचा जा सके
