Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव   Click to listen highlighted text! Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव
धर्ममुजफ्फरनगरयूपीलोकल न्यूज़

पूर्व विधायक(महोदया) के निवास दक्षिणी सिविल लाइन्स मे गीतापाठ,भजन संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया

 

पूर्व विधायक(महोदया) के निवास दक्षिणी सिविल लाइन्स मे गीतापाठ,भजन संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गय

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे नगर के अलग-अलग क्षेत्रों/परिवारों में प्रतिदिन शोभायात्रा के साथ नि:शुल्क गीता पाठ (पुरुषोत्तम योग),संकीर्तन का जो आयोजन किया जा रहा है उसी कडी मे पच्चीसवें दिन 10 जून 2026 दिन बुधवार का पाठ दक्षिणी सिविल लाइन्स मे निकट प्रकाश टॉकीज श्रीमति सुशीला अग्रवाल पूर्व विधायक(महोदया) के सौजन्य से उनके निवास पर सांय साढे छह बजे से

आयोजित किया गया। अग्रवाल परिवार द्वारा गीताजी की शोभा यात्रा निकाली गई, दीप प्रज्वलित/ विधिवत पूजन किया गया।गीतापाठ मे अतुल गर्ग ने गणेश वन्दना, महेन्द्र रावत एवं प्रमोद द्वारा सरस्वती माँ का गुणगान,गुरू वन्दना तत्पश्चात अतुल गर्ग ने महामंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, पुरुषोत्तम योग का पाठ,भगवत स्तुति गीता मन्त्र जिनमे भगवान के विराट स्वरूप का वर्णन है का पाठ कराया।भजन संकीर्तन मे संगीत शिक्षक महेन्द्र रावत, संजय अरोरा तथा प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार एवं भजन प्रवाहक अजय भईया द्वारा प्रस्तुत एक झोली में फूल भरे हैं एक झोली में कांटे अरे कोई कारण होगा तथा हनुमत पूछ रहे हैं अंजनी के लाल मांग में सिंदूर मैया किस लिए डाला आदि भजनभावो को सुनकर उपस्थित श्रद्धालुजन भक्तिभाव मे सराबोर होकर तालियाँ बजा कर नाच/झूम उठे। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने बताया कि

महाराज श्री का यह संदेश हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है कि *पूजा,पाठ,नाम जप, यज्ञ, दान, तप, स्वाध्याय आदि, कुछ सात्विक सत्कर्म हो रहे हैं तो उनका अहम् भाव मन में नहीं आने दो।* तथा घर-घर गीता, हर घर गीता संकल्प के निमित्त उपस्थित श्रद्धालुजनो को पुरुषोत्तम योग अध्याय के पत्रक भी भेंट किए गये।गीतापाठ के आयोजन मे अतुल गर्ग,रामबीर सिंह,सुभाष गर्ग, अजय कुमार गर्ग, शोभित गुप्ता वार्ड सभासदपति, विमल प्रताप,विपिन कुमार, महेंद्र रावत,प्रमोद कुमार, श्रीमति सुशीला अग्रवाल, दीपक अग्रवाल,रेखा अग्रवाल, आरके गोयल, अनिल, सोनम सिंघल, पूनम,नितिन कुच्छल,

मोहन मित्तल,समाजसेवी देवराज पंवार,अरुण गोयल, सुनील, अंशु सिंघल,अमरीश कुमार, संजय धीमान् पत्रकार, तारा, नेहा गोयल, प्रियंका गोयल, शरद शर्मा,तारा शर्मा कुसुम कंसल,उषा देवी, हरि ओम दत्त,आदेश गुप्ता, वर्तिका गोयल,नितिन गोयल,नेहा गोयल,वैशाली खोसला, अनीता रानी, गीता रानी, प्रियंका गोयल, अनुपम शर्मा, संजीव वर्मा, विकास वर्मा, पूनम अरोड़ा आदि सैकडो की संख्या मे सम्मानित श्रद्धालु जनो ने भाग लिया।पूर्व विधायक महोदया ने सभी उपस्थित सम्मानित गणमान्य श्रद्धालुजनो का ह्रदय से आभार व्यक्त किया तथा कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा पुरुषोत्तम मास मे घर घर जाकर किये जा रहे गीतापाठ के माध्यम से जन जागरण एवं जन कल्याण के पुनीत कार्य के लिए मुक्तकंठ से सराहना की। आरती के उपरांत अग्रवाल परिवार द्वारा भोग प्रसाद वितरण कर एवं भोजन उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

 

अतुल कुमार गर्ग

सचिव

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!