Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव   Click to listen highlighted text! Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव
धर्ममुजफ्फरनगरलोकल न्यूज़

पुरुषोत्तम मास के समापन एवं सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर भरतिया कॉलोनी में गीतापाठ,हवन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ

 

पुरुषोत्तम मास के समापन एवं सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर भरतिया कॉलोनी में गीतापाठ,हवन एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन हु

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे नगर के अलग-अलग क्षेत्रों/परिवारों में प्रतिदिन शोभायात्रा के साथ नि:शुल्क गीता पाठ (पुरुषोत्तम योग),संकीर्तन का जो आयोजन किया जा रहा है उसी कडी मे पुरुषोत्तम मास के समापन दिवस एवं सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर 15 जून 2026 दिन सोमवार को गीतापाठ,हवन एवं भजन संध्या का भरतिया कॉलोनी मे ललिता रानी,राहुल तायल के सौजन्य से भव्य आयोजन किया गया। तायल परिवार द्वारा गीताजी की शोभा यात्रा निकाली गई तथा दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया गया। हवन के साथ गीतापाठ किया गया। अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, राजेश वर्मा द्वारा माँ शारदा की वन्दना, गुरू वन्दना तत्पश्चात अतुल गर्ग ने ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप तथा पुरुषोत्तम योग का पाठ,भगवत स्तुति गीता मन्त्र जिनमे श्री कृष्ण के विराट स्वरूप का दर्शन कर अर्जुन के द्वारा की गई अद्भुत अलौकिक स्तुति प्रार्थना है का *हवन की आहुति देते हुए भावपूर्वक कराया गया*।भजन संकीर्तन मे सुभाष गर्ग द्वारा ‘ रे मन करले गीता पाठ यही तेरे काम आएगा, मेरे नाथ तुम हो,मेरे नाथ तुम हो’, विपिन कुमार, वृन्दा, भजन गायक राजेश वर्मा,अजय भईया द्वारा प्रस्तुत एक नजर कृपा की

कर दो, सांवरे गिरधारी,दासी की विनती सुन लो,सांवरे गिरधारी तथा राधा रानी का गुणगान* आदि भजनभावो को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भक्तिभाव मे सराबोर होकर झूम/नाच उठे। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने बताया कि गीताजी का नियमित पाठ मानसिक शांति,तनाव से मुक्ति और एकाग्रता प्रदान करता है। यह जीवन के कठिन फैसलों में सही मार्गदर्शन,कर्म करने की प्रेरणा (निष्काम कर्म) और क्रोध व मोह-माया जैसे विकारों पर विजय पाने की शक्ति प्रदान करता है
तथा घर-घर गीता,हर घर गीता संकल्प के निमित्त उपस्थित श्रद्धालुओ को पुरुषोत्तम योग अध्याय के पत्रक भी भेंट किए गये।गीतापाठ के आयोजन मे अतुल गर्ग, रामबीर सिंह,गरिमा गोयल,सुभाष गर्ग,ललिता रानी,राहुल तायल,मिनाक्षी गर्ग, अजय गर्ग,विपिन कुमार, महेंद्र

रावत,राजेश,वृन्दा,रीता,विजय शंकर,आशीष गुप्ता,विजय शंकर शर्मा, होतीलाल शर्मा, दीपाली कौशिक, शुभम वत्स, डाॅ अंकिता गर्ग, मेजर तोमर, रवि तोमर, सभासद माहिका गुप्ता, प्रज्ञा, स्नेहा, लविता आदि काफी संख्या मे श्रद्धालु जनो ने भाग लिया।आरती के उपरांत भोग प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

अतुल कुमार गर्ग
सचिव
श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार, मुज़फ्फरनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!