मुजफ्फरनगरलोकल न्यूज़

इसरार अहमद (editor in cheap)

 

देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशास एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विधानसभा पुरकाजी के पुरकाजी ब्लॉक में आयोजित जन आरोग्य मेले का शुभारंभ किया।

 

मुजफ्फरनगर/पुरकाजी विधानसभा  इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों से अनुरोध किया कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जन आरोग्य मेले के माध्यम से आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाइयों का वितरण तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। वहीं, माननीय मुख्यमंत्री श्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

 

आइए, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें इस अवसर पर माननीय श्री धर्मेंद्र तोमर भाजपा नेता ग्राम सिसौना मुख्य तोर पर शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!