छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिवकुमार उप निरीक्षक तूफान सिंह व उनकी टीम ने पशु चोरी की घटना को बेनकाब करते हुए पुलिस का इकबाल किया बुलंद
जांबाजी, तत्परता एवं तल्लीनता के साथ साथ मात्र कुछ समय मे घटनाओं को खोलकर बेनकाब करना बखूबी जानते छपार थानाध्यक्ष मोहित चोधरी
जांबाजी, तत्परता एवं तल्लीनता के साथ साथ मात्र कुछ समय मे घटनाओं को खोलकर बेनकाब करना बखूबी जानते छपार थानाध्यक्ष मोहित चोधरी
मोहित चौधरी व उनकी टीम ने बदमाशों के हर प्रयत्न को विफल किया तथा पुलिस की ताकत का एहसास कराया
छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिवकुमार उप निरीक्षक तूफान सिंह व उनकी टीम ने पशु चोरी की घटना को बेनकाब करते हुए पुलिस का इकबाल किया बुलं
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मार्ग निर्देशन में छपार थानाध्यक्ष मोहित चौधरी कानून व्यवस्था को लेकर बड़े गंभीर बने रहते हैं तथा कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखते है और अपने अधीनस्थों को भी साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं तथा कोई भी प्रकरण हो उसे कम समय में ही खोलकर पुलिस का मान बढ़ाना बखूबी जानते हैं जब से छपार थाने की कमान संभाली है बदमाशों को कहीं भी यह मौका नहीं दिया है कि कोई बड़ी घटना को अंजाम दें मोहित चौधरी ने बदमाशों के हर प्रयरत्न को विफल किया तथा अपनी ताकत का एहसास कराया है बदमाशों की मनोवर्ती को देखते हुए मोहित चौधरी व उनकी टीम अब कोई भी शीतलता या ढिलाई नहीं बरती है बल्कि उन्हें के अंदाज में उनका जवाब देती है और आज भी छपार पुलिस द्वारा पशु चोरी के अभियोग का मात्र 24 घंटे में सफल अनावरण करते हुए 03 पशु चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 01 भैंस, 01 कटडा व चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 छोटा हाथी पिकअप ट्रक भी बरामद किया हैं।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर व थानाध्यक्ष छपार मोहित कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 24.05.2026 को वादी लखन सिंह निवासी मौहल्ला बडा कुंआ ग्राम बरला थाना छपार, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना छपार पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरों के द्वारा उनकी 01 भैंस व 01 कटडा को चोरी कर लिया गया है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 107/2026 दारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज मात्र 24 घंटे में उक्त चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से से 01 भैंस, 01 कटडा व चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 छोटा हाथी पिकअप ट्रक बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रविश पुत्र साधूराम निवासी ग्राम बरला थाना छपार, मुजफ्फरनगर व अनिकेत पुत्र ओमवीर निवासी ग्राम बरला थाना छपार,मुज़फ्फरनगर व दीपक पुत्र राकेश निवासी ग्राम बरला थाना छपार, मुजफ्फरनगर हैं।छपार पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 01 भैंस (मु0अ0सं0- 107/2026 धारा 303(20,317(2),61(2) बीएनएस थाना छपार से संबंधित) व 01 कटडा (मु0अ0सं0- 107/2026 धारा 303(20,317(2),61(2) बीएनएस थाना छपार से संबंधित) व 01 छोटा हाथी पिकअप ट्रक यूपी 12 सीटी 0851 (घटना में प्रयुक्त) (मु0अ0सं0- 107/2026 धारा 303(20,317(2),61(2) बीएनएस थाना छपार से संबंधित)है।पूछताछ का विवरण-प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे पास से बरामद भैंस व कटडा को उनके द्वारा दिनांक 24.05.2026 को ग्राम बरला से ही चोरी किया गया था। आज हम चोरी की गयी भैंस व कटडा को बेचने के इरादे से जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।




