
ज़हरीले बोल बोलने वाले अंकुर दुआ के खिलाफ शुजाअत राणा ने सौपा शिकायती पत्
कहा : तीन दिन के अंदर नहीं हुई कार्रवाई तो करूंगा भूख हड़ताल
मुज़फ्फरनगर। किसान नेता शुजाअत राणा ने धार्मिक टिप्पणी तथा जनप्रतिनिधियो के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले अंकुर दुआ के खिलाफ एसएसपी के नाम आला अधिकारी को शिकायती पत्र सौपकर कार्रवाई की मांग की हैं।
शुजाअत राणा ने इसके बाद चेतावनी भी जारी करते हुए कहा कि तीन दिन के भीतर कार्रवाई न हुई तो एसएसपी से पुनः मिलने के बाद भूख हड़ताल पर बैठूंगा तथा अनशन करूंगा।
किसान नेता शुजाअत राणा ने एसएसपी के नाम दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अंकुर दुआ द्वारा 15 जुलाई 2026 को मीनाक्षी चौक पर धरने के दौरान धार्मिक टिप्पणी कर शहर की फिजा खराब करने का प्रयास किया गया तथा अंकुर दुआ व उसके कुछ साथियों के द्वारा हमारे शहर के जनप्रतिनिधि श्री कपिल देव अग्रवाल के बारे में भी अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी की गई, जो वीडियो में साफ सुनी भी जा सकती है तथा सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। प्रशासनिक कार्यो में हस्तक्षेप करने के बाद जिस बात को लेकर मुकदमा किया गया था, उसी को फिर से दोहराया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि उक्त आरोपियों में कानून का भय नहीं है।
शासन और प्रशासन कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत है किंतु उक्त व्यक्ति को जनपद में कायम शांति व कानून का राज पसंद नहीं आ रहा है।
उक्त वीडियो में बयान सुनकर मेरी व अन्य लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मंत्री कपिल देव तथा सांसद हरेंद्र मलिक के बारे में कहे गए अपशब्द से मन दुखा है। इस सम्बंध में शुजाअत राणा द्वारा थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ तहरीर लेने से इनकार कर दिया था, इसके बाद एसएसपी के नाम आला अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा गया।
वीडियो के आधार पर उक्त आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।
शुजाअत राणा ने बयान देते हुए कहा कि यदि तीन दिन के भीतर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नही होती तो मैं पुनः एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करने के बाद भूख हड़ताल पर बैठूंगा तथा अनशन करूंगा।
