इसरार अहमद (editor in cheap)

कल अंकुर दुआ के खिलाफ एसएसपी को सौंपी जाएगी शिकायत : शुजाअत राण
मुज़फ्फरनगर /मीनाक्षी चौक पर धरना प्रदर्शन के दौरान अंकुर दुआ द्वारा अपमानित करने के उद्देश्य से अभद्र भाषा व धार्मिक टिप्पणी करने के खिलाफ कल एसएसपी ऑफिस पहुंचकर किसान नेता शुजाअत राणा द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
दरअसल 15 जुलाई को अंकुर दुआ द्वारा मीनाक्षी चौक पर धरना प्रदर्शन के दौरान धार्मिक टिप्पणी कर शहर की फिजा खराब करने का प्रयास किया गया तथा अंकुर दुआ व उसके कुछ साथियों के द्वारा हमारे शहर के जनप्रतिनिधि श्री कपिल देव अग्रवाल के बारे में भी अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी की गई, जो वीडियो में साफ सुनी भी जा सकती है तथा सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। प्रशासनिक कार्यो में हस्तक्षेप करने के बाद जिस बात को लेकर मुकदमा किया गया था, उसी को फिर से दोहराया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि उक्त व्यक्ति में कानून का भय नहीं है।
शासन और प्रशासन कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत है किंतु उक्त व्यक्ति को जनपद में कायम शांति व कानून का राज पसंद नहीं आ रहा है।
उक्त वीडियो में बयान सुनकर मेरी व अन्य लोगो की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा माननीय मंत्री के बारे में कहे गए अपशब्द से मन दुखा है। इस सम्बंध में मेरे द्वारा थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ तहरीर लेने से इनकार कर दिया है। कल एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की जाएगी जो साथी साथ आना चाहे शुजाअत राणा से सम्पर्क कर सकते हैं।

