Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव   Click to listen highlighted text! Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव
मुजफ्फरनगरयूपीराज्यलोकल न्यूज़

गुम शुदा की तलाश अगर किसी को जुबैर दिखे तो तुरंत थाना छपार पुलिस को सूचित करें

 छे दिन से लापता है 15 साल का जुबैर, वापस नहीं लौटा

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

थाना छपार क्षेत्र के सिसौना से गायब हुआ जुबैर, मां की आंखों का आंसू नहीं रुक रहा

मुजफ्फरनगर थाना छपार क्षेत्र की नई बस्ती सिसौना में मातम पसरा है। गांव का 15 वर्षीय किशोर जुबैर पुत्र जाबिर पिछले दो दिन से लापता है। घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने हर जगह तलाश कर ली, लेकिन जुबैर का कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों के अनुसार जुबैर गत 6 दिन पहले घर से निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर घर वालों ने रिश्तेदारों और जानने वालों से संपर्क किया। आसपास के गांव, कस्बे और बस स्टैंड पर भी ढूंढा गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बेटे के गायब होने से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मचा हुआ है।

थाना छपार पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और जुबैर के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

गुम शुदा की तलाश अगर किसी को जुबैर दिखे तो तुरंत थाना छपार पुलिस को सूचित करे

 

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी जुबैर दिखे तो तुरंत उन्हें या पुलिस को खबर करें। एक-एक पल उनके लिए भारी पड़ रहा है। गांव के लोगों ने भी जुबैर को ढूंढने में मदद की अपील  है

कॉन्टेक्ट नंबर पर सम्पर्क करें+91 70373 58332

9335365891

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!