नगर निगम सभागार में गूंजा किसानों का हुंकार, भाकियू (टोडा) गुट ने किया भव्य कार्यकर्ता स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम

नगर निगम सभागार में भारतीय किसान यूनियन (टोडा) गुट की ओर से भव्य कार्यकर्ता स्वागत एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में
संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों सहित क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसानों को संबोधित करते हुए पूरे सभागार में किसानों की एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई का जोश देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अपने संबोधन में कहा गन्ना भुगतान में हो रही देरी, बिजली दरों में बढ़ोतरी, आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, सिंचाई व्यवस्था की बदहाली और खाद-बीज की किल्लत जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
भारतीय किसान यूनियन अनाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा और भाकियू एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी और किसान नेताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
भाकियू (टोडा) गुट के पदाधिकारियों ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है, लेकिन आज वही किसान सबसे ज्यादा परेशान है। सरकार और प्रशासन को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर तत्काल समाधान करना चाहिए। कार्यक्रम में किसानों से संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक किसान हितों की आवाज पहुंचाने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में नए कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए किसान हित में संघर्ष करने की शपथ दिलाई गई। पूरे आयोजन में किसानों का उत्साह और एकता देखते ही बन रही थी।