इसरार अहमद (editor in cheap (तस्लीम बेनक़ाब)
आनंद देव मिश्रा अपने अंदाज में बेहतर व उनकी चिरपरिचित शैली ने हर जगह छोड़ रहे अपनी एक अलग छाप!

वीरता और बहादुरी के लिए पहचाने जाने वाले नई मंडी थानाप्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा अपराधियों के लिए काल तो नशे के सौदागरों को दे रहे शिकस्त
आनंद देव मिश्रा अपने अंदाज में बेहतर व उनकी चिरपरिचित शैली ने हर जगह छोड़ रहे अपनी एक अलग छाप
नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा वे उनकी टीम एक टीम वर्क भावना के साथ काम कर पुलिस का कर रही इकबाल बुलंद
मुज़फ्फरनगर।एसएसपी संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा बहुत ही कर्मठ एवं एवं जुझारू पन से काम करते हुए नजर आ रहे है और यही नही कप्तान संजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर चलाए जा रहें अपराधियों व नशे के खिलाफ अभियान को बड़ी शिद्दत के साथ अमलीजामा पहनाकर पुलिस का इकबाल बुलन्द कर रहे है साथ अपराधियों के मंसूबो को तीतर बितर कर उन्हें जेल की हवा खिला रहें हैं आनंद देव मिश्रा ने अभी हाल ही में अपनी टीम के साथ कई बड़े गुड वर्क को अंजाम देकर अपराधियों को दिखा दिया कि पुलिस के हाथ बहुत लंबे हैं।वैसे जनपद मुजफ्फरनगर में बहुत से ऐसे भी थाना प्रभारी आए जिन्होंने अपनी कार्यप्रणाली के दम पर अपना लोहा मनवाया है यदि पूर्व की बात करें तो बहूत से थानाप्रभारीयों ने थाना स्तर पर अपनी अपनी कार्यप्रणाली से सभी को अभिभूत करके रखा और लाजवाब कार्यप्रणाली के दम पर काम करके दिखाया मुजफ्फरनगर में एक ऐसा ही नाम और जुड़ा हुआ है जी हां हम बात कर रहे हैं नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा जो अपनी अलग दबंग व बेहतरीन शानदार शैली के लिए पहचाने जाते हैं कुछ समय पूर्व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने थाना मंसूरपुर से ट्रांसफर कर उन्हें नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक की कमान सौपी थी उन्होंने आते ही अपने इरादों से यह दिखा दिया था कि वह कहीं भी रहे उन के जलवे और अंदाज वही रहेगा जो सदा रहा है नई मंडी थानाप्रभारी आनंद देव मिश्रा उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए किसी हीरो से कम नहीं है कई पुरस्कार पा चुके हैं तथा इनकी वीरता के कारनामे जन जन की जुबान पर हैं जहां भी रहते जनता को अपना दीवाना करके रखते तथा पूरी ईमानदारी पारदर्शिता के साथ काम करते हैं बदमाश गुंडे इनकी कार्यप्रणाली को देखकर भूमिगत होने पर विवश हो जाते हैं। आनंद देव मिश्रा जनता की सुनवाई करते हैं तथा गुंडे और बदमाशों पर कहर बनकर बरसते हैं इनका अभी तक का रिकॉर्ड बताता है की इन्होंने पूरी कर्तव्यनिष्ठा ईमानदारी के साथ काम करते हुए अधिकारियों का तो दिल जीता ही साथ ही जनता का भी दिल जीतने का काम किया है और थाना नई मंडी की कमान संभालने के बाद अब तक आनंद देव मिश्रा ने अपनी कार्यप्रणाली से सभी को प्रभावित करके रखा हुए तथा पुलिस का इकबाल बुलंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन भी कर रहे है और अभी तक के नई मंडी के कार्यकाल में कई मुठभेड़ में इनामी बदमशों व नशे के सौदागरो एवं कई ऐसी घटनाओं से पर्दा उठाया ओर अपराधों को बेनकाब किया हैं।
