मुजफ्फरनगरलोकल न्यूज़
Trending

इसरार अहमद (editor in cheap)

 

आशादीप मन्द बुद्धि एवं मूक बधिर बाल प्रशिक्षण संस्थान मे भारत विकास परिषद सम्राट शाखा द्वारा खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

आशादीप मंदबुद्धि एवं मूक-बधिर बाल प्रशिक्षण संस्थान,विष्णु विहार जानसठ रोड,मुजफ्फरनगर पर भारत विकास परिषद सम्राट शाखा,मुजफ्फरनगर द्वारा दिव्यांग बच्चो को खाद्य सामग्री वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के सचिव इंजी आरके गोयल ने की तथा संचालन सुनील कुमार गर्ग ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ममता अग्रवाल भाजपा नेत्री उपस्थिति रही। कार्यक्रम मे भारत विकास परिषद सम्राट शाखा से विनय शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, रोहिताश कर्णवाल, कीमती लाल जैन,नीरू जैन, अमित जैन,पीके त्यागी, आकाश गौतम, मनोज गुप्ता, बीके सूर्यवंशी, योगेश कुमार, अजय अग्रवाल,प्रेम प्रकाश, प्रभा अग्रवाल आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम मे संस्थान के उप मंत्री इंजी पी के गुप्ता, प्रभारी उप मंत्री एन के गुप्ता, सदस्य कार्यकारिणी रामबीर सिंह,प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा तथा शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि तथा सम्राट शाखा के अन्य पदाधिकारियो ने संस्थान के लिये समय-समय पर सहयोग का आश्वासन दिया तथा दिव्यांग संस्थान के प्रबंधन एवं स्टाफ को उनके सेवा के इस कार्य के लिए सराहना की।संस्थान के सचिव इंजी आरके गोयल ने सभी उपस्थित सम्राट शाखा के सदस्यो का उनके सहयोग के लिए ह्रदय से आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्रीय गान के उपरांत दिव्यांग बच्चो को खाद्य सामग्री के पैकेट्स वितरित किये।

 

ब्रजमोहन शर्मा

प्रधानाचार्य

मंदबुद्धि एवं मूक बधिर बाल प्रशिक्षण संस्थान जानसठ रोड मुजफ्फरनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!