पुलिस अधीक्षक क्राइम इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व में साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह लगातार ‘साइबर जागरूकता अभियान’ चला रहे
साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह व उनकी टीम शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्रों को तथा आमजन को साइबर अपराधों के बारे मे सजग व जागरूक
मुज़फ्फरनगर।बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक क्राइम इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व में साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह लगातार ‘साइबर जागरूकता अभियान’ चला रहे हैं। इसके तहत लोगों को सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लिंक, और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए प्रशिक्षित भी कर रहे है तथा साइबर अपराधियों के नए तरीकों और तकनीकी घोटालों से आम जनता को महफूज रखने के लिए साइबर क्राइम प्रभारी व उनकी टीम के द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। उन्हें बताया जा रहा है किसी भी लुभावने या ‘फ्री’ ऑफर वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।ऑनलाइन खरीदारी या लेन-देन में हमेशा सुरक्षित (HTTPS) वेबसाइटों का ही उपयोग करें।धोखाधड़ी की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस हेल्पलाइन स्थापित किए गए हैं।साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930): अगर आपके साथ कोई वित्तीय साइबर अपराध (जैसे बैंक अकाउंट से पैसे कटना) होता है, तो तुरंत इस राष्ट्रीय हेल्पलाइन पर कॉल करें। यह बैंकिंग प्रणाली से सीधे जुड़ा होता है और समय रहते कॉल करने पर आपके पैसे ब्लॉक होने की संभावना बढ़ जाती है।शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा एक आधिकारिक पोर्टल बनाया गया है। आप किसी भी धोखाधड़ी की रिपोर्ट National Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा संदिग्ध मोबाइल नंबरों की रिपोर्टिंग के लिए ‘चक्षु’ (Chakshu) जैसे टूल्स का भी उपयोग करने की सलाह दी जाती है।साइबर अपराधों से लोगों को सुरक्षित रखने हेतु साइबर क्राइम पुलिस द्वारा चलाया गया व्यापक साइबर जागरूकता अभियान, शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्रों को तथा आमजन को साइबर अपराधों के बारे मे किया गया सजग व जागरूक। साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह के लगातार जगह जगह ओर सभी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया। साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को आगाह करते हुए अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित कर रहे है।