आशुतोष कुमार कर्तव्यनिष्ठ आचरण और बेहतरीन कार्यशैली से पुलिस सेवा को नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे

मुजफ्फरनगर के पुलिस विभाग में एक और ऊर्जा से भरा अध्याय जुड़ हुआ है। युवा और तेजतर्रार आशुतोष कुमार को भोपा की अहम जिम्मेदारी मिली हुई है। यह जिम्मेदारी न केवल उनके अब तक के सराहनीय कार्यों का परिणाम है, बल्कि आने वाले समय में उनके नेतृत्व और कार्यशैली पर जनता की उम्मीदों की एक नई कसौटी भी है।आशुतोष कुमार वहां से पहले थाना सीविल लाइन प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे बल्कि मुज़फ्फरनगर से पहले मेरठ में भी वहां तैनात रहते हुए उन्होंने अलग-अलग थानाप्रभारी के रुप मे अपनी सेवाएं दी और हर जगह अपने कर्तव्यों का बेहतरीन निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली स्पष्ट और पारदर्शिता से परिपूर्ण रही है। यही कारण है कि उन्हें लगातार नयी-नयी जिम्मेदारियाँ सौंपी जाती रही हैं। युवा ऊर्जा, होनहार सोच और कर्तव्यनिष्ठा, ये तीनों गुण भोपा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार को उनके साथियों और जनता के बीच एक भरोसेमंद बनाते हैं। उनके काम करने का तरीका न केवल अनुशासित है बल्कि आधुनिक पुलिसिंग की ज़रूरतों के अनुरूप भी है। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की मजबूती और आमजन की सुरक्षा,इन सभी क्षेत्रों में उनसे और बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है।जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाने का अपना एक अलग महत्व है। देहात का क्षेत्र होने के कारण यहां पुलिसिंग के साथ-साथ जनता से जुड़ाव और संवाद की भी बड़ी आवश्यकता रहती है। आशुतोष कुमार की कार्यशैली से यह भरोसा और बढ़ जाता है कि वे इस जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।उनके बप्पा थाना प्रभारी बनने के बाद आशुतोष कुमार के शुभचिंतकों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में भोपा थाना न केवल बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण बनेगा, बल्कि जनता का विश्वास और सहयोग भी और गहरा होगा।हम उन्हें इस नयी जिम्मेदारी पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। उम्मीद है कि आशुतोष कुमार आने वाले दिनों में भी अपने कर्तव्यनिष्ठ आचरण और बेहतरीन कार्यशैली से पुलिस सेवा को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे और बल्कि भोपाल में अभी तक के कार्यकाल में लाजवाब पुलिसिंग का नमूना भी पेश कर रहे हैं लगातार अपराधियों पर प्रहार कर रहे हैं और अपराधियों को जेल की हवा खिला रहे हैं तथा वहीं जनता में सुरक्षा का एहसास भी कर रहे हैं।




Nice