इसरार अहमद (editor in chief

शारजाह स्टेडियम में जावेद आफताब का जलवा शारजाह स्टेडियम में जावेद आफताब ने, भारत का नाम किया बुलंद
वेस्टइंडीज ओर बांग्लादेश का मेंच है वेस्टइंडीज टीम को स्पॉन्सर कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर बनाई खास पहचान

शारजाह, यूएई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के भव्य मंच शारजाह स्टेडियम में बिल्स हॉलिडे होम्स के फाउंडर जावेद आफताब ने अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराते हुए भारत का नाम रोशन किया। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को स्पॉन्सर करते हुए जावेद आफताब ने यूएई की धरती पर भारतीय कारोबारी प्रतिभा और सफलता की एक अलग पहचान पेश की।
शारजाह स्टेडियम में वेस्टइंडीज टीम के साथ स्पॉन्सर के रूप में जावेद आफताब की मौजूदगी ने उन्हें क्रिकेट और कारोबारी जगत से जुड़े लोगों के बीच चर्चा में ला दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट आयोजन में भारतीय मूल के कारोबारी की यह भूमिका उनके बढ़ते कारोबारी कद और वैश्विक पहचान को दर्शाती है।
अब्बासी समाज के लिए गौरव का पल
जावेद आफताब की इस उपलब्धि को अब्बासी समाज के लिए भी गौरव का विषय है। समाज में उनकी पहचान एक सफल कारोबारी और जानी-मानी हस्ती के रूप में है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने वाले जावेद आफताब को अब्बासी समाज के चमकते सितारे के रूप में सम्मान के साथ देखा जा रहा है भारत से यूएई तक सफलता की पहचान
जावेद आफताब की कहानी उन भारतीयों के लिए प्रेरणा का संदेश है, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और कारोबारी सोच के दम पर विदेशों में अपनी पहचान बनाई है। यूएई में रहते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के स्पॉन्सर के रूप में सामने आना उनकी उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जा रहा है।
शारजाह स्टेडियम से उठी यह तस्वीर सिर्फ एक कारोबारी की मौजूदगी नहीं, बल्कि भारतीय प्रतिभा और सफलता की अंतरराष्ट्रीय पहचान का संदेश भी देती है।


