मुजफ्फरनगरलोकल न्यूज़
Trending

तस्लीम बेनकाब

थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह व उनकी टीम का एक ओर बेहतरीन एवं सराहनीय गूडवर्क,स्मेक सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

मुज़फ्फरनगर।कप्तान संजय कुमार वर्मा के कुशल एवं प्रभावी मार्ग निर्देशन में मुज़फ्फरनगर पुलिस अवैध नशा के खिलाफ अभियान में अभी तक यूपी में अव्वल बनी हुई हैं।वही दूसरी ओर थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह हमेशा की तरह अपनी योगयता का नमूना पेश करते हुए नशे के कारोबारी व अपराधियों पर भारी नजर आ रहें ओर आज भी नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ऑपरेशन सवेरा “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर चलाए जा रहे हैं अभियान में थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक अभियुक्त के कब्जे से 03 ग्राम स्मैक ( अनुमानित कीमत 60000/- रूपये ) बरामद की हैं। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन रघुराज सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।घटना का संक्षिप्त विवरण –

थाना सिविल लाईन में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-

 

विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत दिनांक 22.09.2026 को देखरेख शान्ति व्यवस्था व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान अभियुक्त सरफराज पुत्र असलम उर्फ लालू निवासी ए टू जेड रोड, तालाब के पास किदवई नगर थाना खालापार मु0नगर को मय 03 ग्राम स्मैक ( हीरोईन ) जिनकी अनुमानित कीमत कुल 60 हजार रुपये) व बिक्री के 640 रूपये बरामद किये गये। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की FORWARD व BACKWARD लिंको की जांच की जा रही है तथा अभियुक्त गिरफ्तारी तथा बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।बरामदगी का विवरणः -03 ग्राम स्मैक ( हीरोईन) बरामद की है। अभियुक्तगण का नाम व पता सरफराज पुत्र असलम उर्फ लालू निवासी ए टू जेड रोड, तालाब के पास किदवई नगर थाना खालापार मु0नगर मु0नगर।
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्तगण को विश्वास मे लेकर पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब साहब मै खुद स्मैक का सेवन करता हू तथा अपना खर्चा निकालने के लिये स्वंय भी स्मैक की खरीद फरोख्त करता हूँ मै एक पुडिँया 300 रुपये के हिसाब से बेचता हूं। तथा यह जो 640 रूपये मुझसे बरामद हुये है यह स्मैक बेचने से ही प्राप्त हुये है मै सुनसान जगह पर जाकर आने जाने वालो को मोटे मुनाफे पर बेच देता हूं तथा मेरे खर्चे के पैसे भी बन जाते है। आज भी मैं स्मैक बेचने के लिये रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था कि आपने पकड लिया साहब गलती हो गयी माफ कर दो।घटना का स्थान – माल रोड थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 प्रशान्त कुमार थाना सिविल लाईन मु0नगर,उ0नि0 लोमेश कुमार थाना सिविल लाईन मु0नगर,का0 श्याम सिंह थाना सिविल लाईन जिला मु0नगर,का0 अनमोल थाना सिविल लाईन जिला मु0नगर ने इस सराहनीय गुड वर्क को अंजाम दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!