
बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसियेशनो ने 11 सूत्रीय मांगो के लिए पटेलनगर टेलीफोन एक्सचेंज परिसर मे धरना दिया एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा

बीएसएनएल पेंशनर्स की एआईबीडीपीए एवं एसएनपीडब्ल्यूए एसोसिएशन्स द्वारा नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी आफ पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज परिसर मे धरना दिया गया तथा माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम मांगपत्र का ज्ञापन भी सहायक महाप्रबंधक राजीव कुमार रवि को सौंपा। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि श्री रामबीर सिंह परिमंडलीय सचिव, संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पश्चिम) भी उपस्थित रहे।सभा की अध्यक्षता मो इस्राइल सर्कल अध्यक्ष ने की। आर यू सिंह जिला सचिव एआईबी डीपीए, गणेश दत्त शर्मा,आदित्य गर्ग जिलासचिव एसएनपीडब्ल्यूए एवं जनार्दन शर्मा आदि ने 11 सूत्रीय मांगो पर अपने विचार व्यक्त किये। धरने मे आर यू सिंह,आदित्य गर्ग,मो इस्राइल, रामबीर सिंह,गणेश दत्त शर्मा, एस के त्यागी, एन डी त्यागी, सुल्तान सिंह,एस के शुक्ला, जेपी गुप्ता,राम सिंह,सतीश कुमार,आर डी रावत, राजबीर सिंह,एस सी रतूडी, आरडी रावत,एन पी निगम,रामबली, राधेश्याम सैनी , बीडी त्यागी, रमाकांत, जयकिशन, कृष्णपाल, जय सिंह, धर्मपाल सिंह,बाबू राम सैनी, लालचंद, बृजमोहन शर्मा, हरिश्चंद्र, सोहनबीर,वी के शुक्ला,सुरेंद्र कुमार,बीएम शर्मा,बी डी त्यागी, मुकेश कुमार शर्मा, खेमचंद,एन पी निगम,रीषी पाल,मंजू शर्मा आदि भारी संख्या मे पेन्शनरस उपस्थित रहे।
आरयू सिंह आदित्य गर्ग जिला सचिव जिला सचिव
AIBDPA SNPWA
Muzaffarnagar