Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव   Click to listen highlighted text! Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव
मुजफ्फरनगरलोकल न्यूज़
Trending

तस्लीम बेनक़ाब

 

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डी एम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार ने सकुशल संपन्न कराने के लिए कसी कमर..

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा वे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने अभी तक पूरी तैयारी कर चुके हैं तथा मैं अपने अधीनस्थों को भी दिशा निर्देश दिए हुए हैं उल्लेखनीय की जिलाधिकारी उमेश मिश्रा वे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के लिए यह कावड़ यात्रा एक चुनौती से काम नहीं है क्योंकि यह कावड़ यात्रा दोनों अधिकारियों के सामने दूसरी बार संपन्न हो रही है।कावड़ यात्रा मेला का शुभारंभ हो चुका है। इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों के साथ मिल बैठकर मीटिंग की तथा हर उस बिंदु पर गौर किया जो की कावड़ यात्रा मेला के अंतर्गत महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि कावड़ यात्रा मेला का सबसे लंबा रास्ता मुजफ्फरनगर में ही निर्धारित होता है और यहीं से सभी कावड़िए चारों दिशाओं में निकलते हैं एक बार फिर ऐसे में इसको संपन्न कराना पुलिस प्रशासन के लिए बहुत ही कठिन चुनौती होगी । लेकिन जिस प्रकार से पुलिस प्रशासन दृढ़ इच्छा के साथ काम कर रहा है उसे देख कर लग रहा है की कावड़ यात्रा मेला एक बार फिर बेहतर ढंग से संपन्न होगा। इस मेले में इस बार जनता का सहयोग भी लिया जाएगा तथा सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए की कहीं भी कोई कोताही ना बरती जाए,जो रास्ता बीच में कहीं भी खराब है उसको सही किया जाए तथा और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी गौर किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा कावड़ यात्रा मेला को संपन्न कराने के लिए एक बार फिर से मुस्तैदी के साथ अपने अधिनस्थों के साथ जुट गए हैं पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक मौके पर मुस्तैदी के साथ काम किया है जहां कानून व्यवस्था मजबूत हुई है वहीं पर विकास रूपी काम भी मजबूती के साथ हुआ है कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पुलिस प्रशासन की मौजूदा टीम बहुत ही टीमवर्क भावना के साथ मिलकर काम कर रही है और जिसके सार्थक परिणाम हमारे सामने आ रहे हैं और हम आशा करते हैं कि इस बार भी पुलिस प्रशासन कावड़ यात्रा को सोशल संपन्न कराएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!