मुजफ्फरनगरलोकल न्यूज़
Trending

(editor in cheap) इसरार अहमद

151 लीटर गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये की मदद को आगे आई पुलिस, मानवता की मिसाल बने एसओजी कॉन्स्टेबल अंकि

 

 

जनपद मुज़फ्फ़रनगर में कावड़ यात्रा के दौराने मध्य रात्रि में 151 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर लौट रहे एक कांवड़िये की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अधिक वजन उठाने के कारण उसके शरीर की नसों में खिंचाव आ गया और शारीरिक असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई, जिससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो गया। इसी दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस का संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिला। सूचना मिलते ही सिविल लाइन एसओजी के कॉन्स्टेबल अंकित ने बिना देर किए कांवड़िये की मदद की। उन्होंने मेरठ रोड स्थित एमडीए ऑफिस से राणा चौक स्थित कांवड़िये के विश्राम स्थल तक उसे सुरक्षित पहुंचाने में सहयोग किया। कॉन्स्टेबल अंकित की इस सराहनीय पहल से कांवड़िये को बड़ी राहत मिली। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और अन्य कांवड़ियों ने पुलिस के इस मानवीय व्यवहार की खुलकर प्रशंसा की। सभी ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवता की मिसाल भी पेश करती है। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस का यह सेवा भाव लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कॉन्स्टेबल अंकित की तत्परता और संवेदनशीलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जनसेवा और मानवता ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!