इसरार अहमद (editor in cheap)

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा राष्ट्रपति महोदिया के नाम me देहरादून सहित उत्तर प्रदेश के जिला मुख्यालो पर व तहसीलों में ज्ञापन सौंपै गए
मुजफ्फरनगर _भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा
के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालो और विभिन्न तहसीलों में राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों, मजदूरों एवं आमजन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।
ज्ञापन में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को निरस्त करने, सभी किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्जमाफी के लिए प्रभावी नीति लागू करने, असंगठित मजदूरों का शत-प्रतिशत ई-श्रम पंजीकरण सुनिश्चित कर सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ देने तथा वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन न्यूनतम ₹5,000 प्रतिमाह करने की मांग उठाई गई। संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने कहा कि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई से किसानों, मजदूरों और आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन जनहित के मुद्दों को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।
इसी क्रम में आज 15 जुलाई को
मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रीय मंत्री अमित कुमार ने अपने साथियों के साथ ज्ञापन सोपा
तहसील खतौली एसडीएम खतौली को खतौली नगर अध्यक्ष शमीम खान ने अपने साथियों के साथ ज्ञापन सोपा
तहसील जानसठ एसडीएम जानसठ को युवा प्रदेश सचिव सनवर राणा ने अपने साथियों के साथ ज्ञापन सोपा
तहसील बुढाना एसडीएम बुढ़ाना को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शोएब राणा ने अपने साथियों के साथ ज्ञापन सोपा
सदर तहसील एसडीएम साहब को अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष साजिद चौधरी ने अपने साथियों के साथ ज्ञापन सोपा
