Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव   Click to listen highlighted text! Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव
मुजफ्फरनगरलोकल न्यूज़
Trending

तस्लीम बेनक़ाब

 तस्लीम बेनकाब

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्ग निर्देशन में हर चुनोती से पार पाना व कूटरचित अपराधियों व इनामी अपराधियों को शिकस्त देना बखूबी जानते छपार थानाध्यक्ष मोहित कुमार व एसओजी प्रभारी मोहित चौधरी व उनकी टी

 

छपार थाना व एसओजी की संयुक्त टीम का एक और बेहतरीन कारनामा

मुज़फ्फरनगर।एसएसपी संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में छपार थानाध्यक्ष मोहित कुमार व एसओजी प्रभारी मोहित चौधरी व उनकी संयुक्त टीम लाजवाब पुलिसिंग का नमूना पेश करते हुए हर घटना से पर्दा उठाकर अभियुक्तों को बेनकाब कर जेल भेजने का काम बखूबी जारी रखें हुए।उलेखनीय हैं कि छपार पुलिस व एसओजी की टीम अपराधीयों के खिलाफ चलाए जा रहे अपराध उन्मूलन को अमलीजामा पहनाते हुए अपराधियों को शिकस्त दे रहे है और आज भी एक और सराहनीय गुड वर्क को अंजाम देते हुए थाना छपार पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले 15 हजार के ईनामी/वांछित सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। तथा पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 32 विजिटिग कार्ड, 06 खाली लैटरहेड, 04 लिखित लैटरहैड, 04 मेडिकल अल्ट्रा साउण्ड रिपोर्ड/कवर, 06 मरीजो के नाम से बुकलेट, 03 अदद मोबाईल फोन, 01 गाडी रजिस्ट्रेशन न0 UK17V4005 बरामद किया हैं।अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार द्विवेदी तथा थानाध्यक्ष छपार मोहित कुमार एवं एसओजी प्रभारी मोहित के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस व एसओजी टीम द्वारा की गयी कार्यवाही।घटना का संक्षिप्त विवरण- थाना छपार पुलिस को आईजीआरएस के माध्यम से एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें इमलाख उर्फ इमलाक पुत्र मो0 इलियास निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा पैसे लेकर धोखाधडी करने तथा अपने इन्सिटयूट में मूल दस्तावेज रख लेने व अनुचित पैसे की मांग की गयी। इस पर थाना छपार पुलिस द्वारा जांच की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त इमलाख उर्फ इमलाक पैसे लेकर कूटरचित दस्तावेज बनाता है तथा पूर्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा उसे गिरफ्तार भी किया गया है। थाना छपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 53/26 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/351(3)/352/61(2) बी.एन.एस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त इमलाख उर्फ इमलाक की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया।दिनांक 05.07.2026 को थाना छपार को सूचना प्राप्त हुई कि ताजपुर रजवाहे बरला बसेडा रोड पर मु0अ0सं0 53/26 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/351(3)/352/61(2) बी.एन.एस के वांछित अभियुक्त व 15 हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित अपराधी इमलाख उर्फ इमलाक अपने अन्य साथियों के साथ कही भागने की फिराक मे खडे है। इस सूचना पर थाना छपार पुलिस तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची। एक संदिग्ध गाडी पर शक होने पर पुलिस टीम द्वारा सभी को गाडी से उतारकर नाम पता पूछा गया तो उन्होने अपना नाम इमलाख उर्फ इमलाक पुत्र मो0 इलियास निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर,मुजफ्फरनगर व डा0 वी0के0 गौतम पुत्र स्व0 निर्मल हाल निवासी हिमालयन मेडिकेयंर डायग्नोस्टिक सेण्टर जीटी रोड निकट हुडई शोरुम , रुडकी रोड हरिद्वारा मूल पता गली नं0 6 शामली अड्डे के पास थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर वे डा0 मंसूर उलहक पुत्र मंजूर उलहक निवासी हाउस नं0 175 शिवपुरी थाना खतौली बताया। अभियुक्तगण के कब्जे से 32 विजिटिग कार्ड, 06 खाली लैटरहेड व चार लिखित लैटरहैड, 04 मेडिकल अल्ट्रा साउण्ड रिपोर्ड/कवर, 06 मरीजो के नाम से बुकलेट, 03 अदद मोबाईल फोन एवं एक गाडी रजिस्ट्रेशन न0 UK17V4005 संबंधित मु0अ0सं0 53/26 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/351(3)/352/61(2) बी.एन.एस बरामद किये गये। अभियुक्तगण को मौके से गिरफ्तार करते हुए थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम इमलाख उर्फ इमलाक पुत्र मो0 इलियास निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर वे डा0 मंसूर उलहक पुत्र मंजूर उलहक निवासी हाउस नं0 175 शिवपुरी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर वे डा0 वी0के0 गौतम पुत्र स्व0 निर्मल हाल निवासी हिमालयन मेडिकेयंर डायग्नोस्टिक सेण्टर जीटी रोड निकट हुडई शोरुम , रुडकी रोड हरिद्वारा मूल पता गली नं0 6 शामली अड्डे के पास थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर हैं।अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 32 विजिटिग कार्ड,06 खाली लैटरहेड,04 लिखित लैटरहैड,04 मेडिकल अल्ट्रा साउण्ड रिपोर्ड/कवर,06 मरीजो के नाम से बुकलेट,03 अदद मोबाईल फोन,01 गाडी रजिस्ट्रेशन न0 UK17V4005 बरामद किया हैं।पूछताछ का विवरण-गिरफ्तार अभियुक्त इमलाख उर्फ इमलाक उपरोक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि मै बाबा इन्सटिटयूट आफ फार्मेसी का चैयरमेन व डायरेक्टर हूँ तथा बी फार्मा ,डी फार्मा व बीएएमएस की फर्जी डिग्री बनवाता हूँ। मैं पहले बहुत फर्ची डिग्री उत्तराखण्ड में बनाता था तब मुझे उत्तराखण्ड एस.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तो मैं 2 साल के करीब जेल में रहकर आया हूं। गिरफ्तार अभियुक्त डा0 वी0के0 गौतम ने बताया कि मै Himalaya Medicare Centre हरिद्वार मे अस्पताल चलाता हूं जिसकी मेरे पास कोई डिग्री नही है तथा मेरे द्वारा इमलाख उर्फ इमलाक उपरोक्त को BAMS की फर्जी डिग्री बनवाने हेतु 06 लाख रुपये दिये थे किन्तु अभी तक डिग्री उपलब्ध नही करायी गयी। बरामद विजिटिंग कार्ड पर लिखे Dr. V.K.GAUTAM (M.S.) के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसके पास कोई डिग्री नही है वह बिना डिग्री के अस्पताल चला रहा था। वहीं तीसरे अभियुक्त डा0 मंसूर उलहक द्वारा बताया गया कि मैने डा0 वी0के0 गौतम की फर्जी डिग्री बनवाने हेतु उनसे पैसे लिए थे तथा उनमे से अपना कमीशन लेकर बाकी पैसे डिग्री बनवाने हेतु इमलाख उर्फ इमलाक को दे दिये थे किन्तु इमलाख उर्फ इमलाक द्वारा अभी तक डिग्री उपलब्ध नही करायी गयी। मैं इमलाख उर्फ इमलाक व डा0 वी0के0 गौतम का आमना सामना कराये आया था कि तभी हम तीनों को पुलिस ने पकड लिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

थानाध्यक्ष मोहित कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर वे व0उ0नि0 लोकेश गोतम थाना छपार, मुजफ्फरनगर व एसओजी प्रभारी मोहित चौधरी , मुजफ्फरनगर व उ0न0 तूफान सिह थाना छपार, मुजफ्फरनगर व उ0नि0 अनुराग सिह थाना छपार, मुजफ्फरनगर व उ0नि0 शिव कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर व है0का0 विकास चौधरी सर्विलान्स सैल, मुजफ्फरनगर, है0का0 नितिन कुमार सर्विलान्स सैल, मुजफ्फरनगर। है0का0 तरुणपाल एसओजी टीम जनपद, मुजफ्फरनगर व है0का0 सचिन अत्री एसओजी टीम जनपद, मुजफ्फरनगर व का0सुमित थाना छपार, मुजफ्फरनगर व का0 मोहित कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर व है0का0 राधेश्याम थाना छपार, मुजफ्फरनगर व का0 सुनील कुमार थाना छपार, मुजफ्फरनगर आदि शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!