इसरार अहमद (editor in cheap)
जनपद मुजफ्फरनगर/घरेलू विवाद को लेकर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले 02 अभियुक्त एवं 01 अभियुक्ता को थाना पुरकाजी पुलिस ने किया गिरफ्ता
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर श्री विनय कुमार द्विवेदी तथा थानाध्यक्ष पुरकाजी श्री मानवेन्द्र भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 25.06.2026 को वादी देवराज सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम गोवर्धनपुर, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार, उत्तराखण्ड द्वारा थाना पुरकाजी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि रूपा पुत्री महेन्द्र सिंह, मनीष पुत्र महेन्द्र सिंह व अशोक पुत्र महेन्द्र सिंह समस्त निवासीगण ग्राम झबरपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा वादी के भाई शिवराज उर्फ बिट्टू को घरेलू विवाद के चलते लगातार प्रताड़ित किया गया, जिससे वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुरकाजी पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।
आज दिनांक 25.06.2026 को थाना पुरकाजी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियुक्तगण कहीं जाने की फिराक में झबरपुर मोड़ पर मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा झबरपुर मोड़ पर पहुंची तथा एकबारगी दविश देकर मौके से 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण/अभियुक्ता का नाम व पता-
1. मनीष पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
2. अशोक पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
3.रूपा पुत्री महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 श्री नवीन कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
2 उ0नि0 श्री अजय कुमार थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
3. का0 1854 सचिन कुन्तल थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
4.रि0का0 2501 नितिन सागर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
5.म0का0 399 शशि थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।
6.म0रि0का0 404 रूचि थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर।

