3 साल की मासूम को न्याय दिलाने लखनऊ कूच करेगी भाकियू (तोमर)

मुजफ्फरनगर /भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने बागपत जिले में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया है। राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने आगामी 29 जून को लखनऊ कूच करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि 30 जून को संगठन के हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएंगे।
बैठक की शुरुआत में लखनऊ में हुए हालिया हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद संजीव तोमर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बागपत के चरचिटा थाना सिधावली अहीर क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। पीड़ित परिजन पुलिस उन पर दबाव बना रही है। आरोप है कि घटना के समय पुलिस ने एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई और परिजनों को अपने स्तर पर उपचार कराना पड़ा। संजीव न्याय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन स्थानीय
तोमर ने बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अर्पित विजयवर्गीय पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 22 जून को जब संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। इस संवेदनहीनता के खिलाफ संगठन ने अब सीधे मुख्यमंत्री से न्याय मांगने का निर्णय लिया है।
भाकियू तोमर की मुख्य मांगें
संगठन ने मांग की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर अपराधी को जल्द सजा दी जाए। परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और पुख्ता पुलिस सुरक्षा दी जाए। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता व काउंसलिंग उपलब्ध कराई जाए। संजीव तोमर ने कहा कि एक तरफ सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत बताती है, वहीं दूसरी तरफ बागपत पुलिस अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों को अपमानित कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, महबूब बालियान, निखिल चौधरी, सोनू चौधरी, रंजनी, सुमित उपाध्याय, मुकेश गुर्जर, अजय त्यागी और विशाल चौधरी
जाहिद अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।बागपत में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई शर्मनाक घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर 29 जून को किसान लखनऊ कूच करेंगे।
संगठन का आरोप है कि पीड़ित परिवार को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है और मामले में अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक पीड़ित बच्ची को न्याय नहीं मिलेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
मासूम बच्ची की सुरक्षा, परिवार को आर्थिक सहायता, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग को लेकर हजारों किसान लखनऊ पहुंचेंगे।
न्याय की इस लड़ाई में आखिर क्या होगा अगला कदम? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
