यूपीलोकल न्यूज़

कप्तान अभिषेक अपराध उन्मूलन अभियान के साथ-साथ पुलिस को एक नई गति और दिशा देने का काम तो किया ही साथ ही पीड़ितो की सुनवाई और इंसाफ के मामले में भी आदरणीय

कप्तान अभिषेक के कुशल मार्ग निर्देशन में पुलिस अपनी मुस्तैदी और लगन के साथ अपने कर्तव्य एवं फर्ज को बखूबी अंजाम दे रही


बिजनौर। बिजनौर के पुलिस कप्तान अभिषेक ने जबसे जिले की कमान संभाली है तब से लेकर आज तक आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिला है इनके नेतृत्व में बेहतरीन पुलिसिंग के साथ-साथ जनता की सुनवाई भी हुई है। बिजनौर जिला अपराध की दृष्टि से बहुत ज्यादा संवेदनशील तो नहीं है लेकिन व्यापक क्षेत्रफल के चलते हर लिहाज से चुनौतीपूर्ण भी है और इस चुनौती पर कप्तान अभिषेक पूरी तरह खरे उतरे हैं। उन्होंने अपराध उन्मूलन अभियान के साथ-साथ पुलिस को एक नई गति और दिशा देने का काम तो किया ही साथ ही पीड़ित हो की सुनवाई और इंसाफ के मामले में भी आदरणीय रहे हैं। उनका सदैव यही प्रयास रहा है कि थाना स्तर पर पुलिस फरियादियों की बातों को गंभीरता पूर्वक सुने ताकि उनका वहीं पर निस्तारण हो जाए और उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े अपने इस मकसद लक्ष्य में वह लगभग पूरी तरह सफल भी रहे हैं बिजनौर पुलिस अपनी मुस्तैदी और लगन के साथ अपने कर्तव्य एवं फर्ज को बखूबी अंजाम दे रही है। इसके लिए पुलिस कप्तान अभिषेक पूरी तरह बधाई के पात्र हैं उन्होंने समय समय को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पुलिस बल में फेरबदल भी किया है योग्य अनुभवी एवं तेजतर्रार थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों को तैनाती दी है तैनाती में उनका प्रयास रहा है कि योग्य ही थाना चलाये इसके लिए उन्होंने स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हुए हैं कि थानो पर पीड़ितों के साथ हर हाल में इंसाफ हो साथ ही उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सदैव इस बात पर बल दिया है कि आमजन के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा और बेहतर होना चाहिए तथा अपराध पर काफी हद तक विराम रखा हुआ है जिससे लोगों में अपने कप्तान अभिषेक की कार्यशैली की चर्चा भी आम बनी हुई हैं और पीड़ित लोग अपनी पीड़ा को लेकर उनके पास पहुंच कर अपनी परेशानियों से निजात भी पा रहें है ओर कह रहे है की कप्तान हो तो ऐसा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!