Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव   Click to listen highlighted text! Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव
क्राइममुजफ्फरनगरलोकल न्यूज़

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिद राजा पर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर संगठन में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि शाहिद राजा बीती रात एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद घायल अवस्था में पड़े शाहिद राजा को राहगीरों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पल्लू पुत्र अब्बास, मोहसीन पुत्र अब्बास और मोबिन पुत्र अब्बास के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम जिला अस्पताल पहुंचे और शाहिद राजा का हालचाल जाना। उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस घटना को एक सुनियोजित साजिश बताया। शाह आलम ने कहा कि संगठन अपने जिला अध्यक्ष पर हुए हमले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजती है, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और सभी की नजरें पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!