टॉप न्यूज़सहारनपुर

मौसम अलर्ट पर सहारनपुर पुलिस अलर्ट..

 

`डायल 112 की गाड़ियां चला रहीं जागरूकता अभियान`

सहारनपुर- मौसम विभाग द्वारा जारी आगामी खराब मौसम के अलर्ट को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद भर में *डायल 112 (पीआरवी)* वाहनों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा गया

 

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को तेज आंधी, तूफान, भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के दौरान सावधानी बरतने की अपील कर रही हैं

 

पुलिस द्वारा नागरिकों को खराब मौसम में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पेड़ों, जर्जर भवनों और बिजली के खंभों से दूर रहने, वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने तथा किसानों व मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी जा रही है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने और केवल मौसम विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है

 

किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है, ताकि पुलिस और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता प्रदान कर सकें। सहारनपुर पुलिस ने कहा है कि मौसम सामान्य होने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!