मुजफ्फरनगरयूपीलोकल न्यूज़

सूखा पेड़ बना खतरा,चरथावल सीएचसी चरथावल में हादसे की आशंका से दहशत

चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के टीबी विभाग पर हर समय रहता है मरीजों का तांता, किसी भी वक्त हो सकता है बड़ा हादसा

सूखा पेड़ बना खतरा,चरथावल सीएचसी चरथावल में हादसे की आशंका से दहश

मुज़फ्फरनगर / चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरथावल परिसर में कई वर्षों से खड़ा एक विशाल सूखा पेड़ संभावित हादसे को न्योता दे रहा है। यह पेड़ अस्पताल के टीबी ओपीडी कक्ष के ऊपर झुका हुआ है और किसी भी समय गिर सकता है। पेड़ की जर्जर स्थिति को देखते हुए अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, मरीज और उनके तीमारदार लगातार भय के माहौल में हैं।

अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि तेज हवा, बारिश या आंधी के दौरान यह पेड़ कभी भी धराशायी हो सकता है, जिससे बड़ी जनहानि होने की आशंका है। अस्पताल परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में यह सूखा पेड़ लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से कई बार इस ओर ध्यान दिलाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल पेड़ को कटवाने की मांग करते हुए कहा है कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!