Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव   Click to listen highlighted text! Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव
मुजफ्फरनगरलोकल न्यूज़

सिसोना में जनगणना शुरू, 30 मई तक चलेगा  सूचीकरण – नागरिकों से सहयोग की अपील देवी सिंह प्रधानाध्यापक कल्लरपुर 

  • सिसोना में जनगणना शुरू, 30 मई तक चलेगा  सूचीकरण – नागरिकों से सहयोग की अपील देवी सिंह प्रधानाध्यापक कल्लरपुर

मुजफ्फरनगर/ सिसोना, सोलह अप्रैल दो हजार छब्बीस भारत की जनगणना के पहले चरण के तहत सिसोना प्रखंड में  सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य   शुरू हो गया है। जिस में कड़ी धूप के चलते घर-घर जाकर देवी सिंह प्रधानाध्यापक कल्लरपुर शांतिपूर्वक वह सम्मानित तरीके से अभियान में देखें जा रहे हैं एक मई से तीस मई दो हजार छब्बीस तक चलेगा अभियान। इसके लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान, उसमें रहने वाले परिवारों और सामाजिक-आर्थिक जानकारियों का संकलन करेंगे।

क्या है खास इस बार की जनगणना में
1. पहली डिजिटल जनगणना इस बार डेटा मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल से दर्ज होगा। प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल ऐप पर जानकारी भरेंगे।
2. स्व-गणना की सुविधा नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर खुद भी परिवार की जानकारी भर सकते हैं। एक मोबाइल नंबर से एक ही फॉर्म भरा जा सकेगा और सबमिट करने पर 11 अंकों का SEIT नंबर मिलेगा।
3. समय की बचत दस्तावेज तैयार हों तो फॉर्म 7-8 मिनट में भर जाता है। सत्यापन के समय प्रगणक को SEIT नंबर दिखाना होगा।

प्रशिक्षण और तैयारी पूरी
सिसोना बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण 16 से 24 अप्रैल तक कराया गया। बैठक में कर्मियों को समयबद्ध और त्रुटिरहित आंकड़े दर्ज करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षकों ने प्रपत्रों के सही उपयोग, घर-घर सर्वेक्षण और डिजिटल संकलन की प्रक्रिया समझाई

प्रशासन की अपील: जानकारी गोपनीय रहेगी
कलेक्टर ने साफ किया कि जनगणना का डेटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा। इसका इस्तेमाल सिर्फ सरकारी योजनाओं और नीति निर्धारण में होगा, पात्रता-अपात्रता तय करने में नहीं। नागरिकों से आग्रह है कि प्रगणक के आने पर सही और पूरी जानकारी दे

एक भी परिवार न छूटे
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना प्रशासन की पारदर्शिता की परीक्षा है। एक भी व्यक्ति या परिवार छूटना नहीं चाहिए, वरना विकास की योजनाएं प्रभावित होंगी।

अगर आपने स्व-गणना नहीं की है तो 1 से 30 मई के बीच प्रगणक आपके घर आएंगे और जानकारी दर्ज करेंगे। किसी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड दिखाने की जरूरत नहीं है।

सिसोना में जनगणना कार्य को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि इस राष्ट्रीय दायित्व में सहयोग करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!