Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव   Click to listen highlighted text! Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव
राजनीति

इमरान मसूद का बड़ा ऐलान, परिवार अब नहीं लड़ेगा चुनाव

जनप्रतिनिधियों पर FIR को लेकर सरकार पर सवाल

सहारनपुर/कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनका परिवार अब चुनाव नहीं लड़ेगा। उनके इस बयान के बाद जिले से लेकर प्रदेश तक राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है। इस घोषणा को आने वाले समय की सियासी रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

इसी मौके पर इमरान मसूद ने जनप्रतिनिधियों पर दर्ज हो रही FIR को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार डराने और दबाव बनाने की राजनीति कर रही है। उनके अनुसार, लोकतंत्र में सवाल उठाना अपराध नहीं होना चाहिए, लेकिन मौजूदा माहौल में जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाया जा रहा है।

इमरान मसूद ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों से बेरोजगारी के आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं, जो खुद में गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

उन्होंने राहुल गांधी को देश का सबसे निडर नेता बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की। इमरान मसूद के इन बयानों के बाद सियासी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। अब इस पर अलग-अलग दलों और नेताओं की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!