https://muzaffarnagartimes24live.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमुजफ्फरनगरलोकल न्यूज़
Trending

इसरार अहमद (Editor in chief)

 सेवा और गीता पाठ नित्य नियम से मंत्र जाप करते रहो जब तक है स्वांस – अतुल कुमार गर्ग

 

वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पंवार के निवास पर गीतापाठ,पितृकृपा संकीर्तन मे भाव विभोर हुए श्रद्धालु

 

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल गर्ग ने बताया कि पितृकृपा संकीर्तन एवं गीतापाठ दक्षिणी सिविल लाइन्स में वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पंवार के निवास पर भावपूर्वक आयोजित किया गया।सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर एवं विधिवत पूजन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गीतापाठ अ श्रद्धाभाव पूर्वक कराया गया।भजन भाव मे सुभाष गर्ग, मिनाक्षी शर्मा, नवीन गोस्वामी,विपिन गुप्ता, राधा मिश्रा द्वारा राधा जू का गुणगान,कन्हैया भजन तथा डॉ एस के मित्तल,अतुल गर्ग द्वारा प्रस्तुत पितृकृपा स्मरण भजनो तथा *जय जय पितर देवा,करू मैं तेरी सेवा* को सुनकर उपस्थित श्रद्धालुजन भाव विभोर हो गये तथा कुछ की आँखें नम हो गयी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने आठवें अध्याय के सार संक्षेप में बताया कि परमात्मा का सतत स्मरण ही कर्म बंधन से मुक्ति और उसके साथ मोक्ष प्राप्ति का आधार है।*। पं होतीलाल शर्मा ने कृष्ण नाम का महत्व समझाया तथा वरिष्ठ समाज सेवी देवराज पंवार ने कहा कि हमारे लिए क्या श्रेष्ठ है यह ईश्वर ही जानते हैं, इसीलिए उनसे कुछ ना मांग कर उन्हीं के भरोसे अपने कर्म करते रहना चाहिए। गीता पाठ में डाॅ अंकिता, मीनाक्षी शर्मा,सोनिया सिंह, दीपाली,शुभम,अनिता गुप्ता, देवेंद्र शर्मा,सुभाष गोयल, निधि शर्मा,सत्य प्रकाश, एड सनसवीर,जितेंद्र सिंह,कमल मित्तल,लोकेश चंद्रा,अरुण वर्मा,महंत पंकज शास्त्री सत्येंद्र,सीताराम,दीपक तथा बडी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

अतुल कुमार गर्ग

सचिव

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता

परिवार,मुजफ्फरनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!