Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव   Click to listen highlighted text! Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव
मुजफ्फरनगरलोकल न्यूज़
Trending

(editor in cheap) इसरार अहमद

कांवड़ यात्रा-2026: एसडीएम सदर ने भूराहेड़ी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव ने सोमवार को उत्तराखंड सीमा स्थित भूराहेड़ी चेक पोस्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग पर की जा रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम सदर के साथ पुरकाजी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेश वर्मा भी मौजूद रहे। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, कूड़ा निस्तारण एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराई जाएं, ताकि शिवभक्त कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न जनपदों एवं राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। ऐसे में सभी श्रद्धालुओं का बेहतर व्यवस्थाओं के साथ स्वागत किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ मार्ग पर ऐसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नेशनल हाईवे एवं पुरकाजी क्षेत्र के कांवड़ मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां कहीं भी सड़क, जल निकासी, विद्युत व्यवस्था या अन्य किसी प्रकार की समस्या हो, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

एसडीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूर्ण करें, जिससे जनपद में आने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी भी एसडीएम को दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!