लोकल न्यूज़सहारनपुर
Trending

इसरार अहमद (editor in cheap)

आयुष चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. फिरोज अब्बासी को ‘आयुष विभूषण अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किए जाने पर उनके शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

डॉ. फिरोज अब्बासी लंबे समय से आयुष चिकित्सा, जनस्वास्थ्य जागरूकता तथा रोगियों की सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके कार्यों से अनेक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त हुआ है। इस सम्मान को उनके समर्पण, सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्यों की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. फिरोज अब्बासी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों, मरीजों और शुभचिंतकों का है जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने भविष्य में भी आयुष चिकित्सा के प्रचार-प्रसार और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!