Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव   Click to listen highlighted text! Welcome to मुजफ्फरनगर टाइम्स 24 लाइव
लोकल न्यूज़

जनपद के मीनाक्षी चौक पर होटल संचालकों में मची खलबली, पुलिस-प्रशासन ने दिखाई सख्ती

मुजफ्फरनगर सड़क घेरोगे तो कार्यवाही होगी मीनाक्षी चौक पर सीओ सिद्धार्थ के. मिश्रा की सख्त चेतावनी, होटल मालिकों में हड़कंप जनपद

जनप मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। मीनाक्षी चौक पर होटल संचालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण और होटलों के बाहर बाइकों के भारी जमावड़े को लेकर सीओ सिद्धार्थ के. मिश्रा ने सख्त रुख अपनाते हुए देर शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क तक फैले होटल कारोबार, बाहर खड़ी दर्जनों बाइकें और अवैध कब्जों को देखकर अधिकारियों का पारा चढ़ गया। सीओ सिद्धार्थ मिश्रा ने मौके पर ही होटल संचालकों को जमकर फटकार लगाई और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर दोबारा सड़क घेरकर अतिक्रमण किया गया तो सीधी सीलिंग और कानूनी कार्यवाही की जाएगी। चेकिंग के दौरान कई होटल मालिकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही देखते ही कुछ लोग आनन-फानन में बाइकें हटाते नजर आए, तो कई होटल कर्मचारी कब्जा हटाने में जुट गए। मौके पर खालापार थाना पुलिस और सिविल लाइन पुलिस भी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही। अधिकारियों ने साफ कहा कि त्योहारों के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्यवाही से होटल कारोबारियों में खलबली मची हुई है, जबकि स्थानीय लोगों ने सड़क कब्जामुक्त कराने की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!