मुजफ्फरनगरलोकल न्यूज़

पिता-पुत्र व भांजे के शव को हरियाणा ले गए स्वजन

 

संवाद सूत्र, जागरण छपारः दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर एक सड़क दुर्घटना में हरियाणा के सोनीपत निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र और रिश्ते के भांजे की जान चली गई। तीनों के शवों का देर रात पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद पुलिस ने शवों को स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ने स्वजन की तहरीर पर दुर्घटना के आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

हरियाणा के सोनीपत के गांव रामपुर निवासी 40 वर्षीय सैलून संचालक संदीप, उनके 10 वर्षीय पुत्र वंश और 23 वर्षीय भांजे नरेन्द्र, शनिवार को हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए बाइक से निकले थे। शनिवार सुबह नौ बजे जब वे दिल्ली-देहरादून

 

नेशनल हाईवे पर गांव सिसौना के पास पहुंचे, तो बाइक में पीछे बंधा बैग एक 10 टायरा ट्रक में उलझ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर गए। ट्रक के पिछले चारों पहिए उनके ऊपर से गुजरने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्वजन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कागजी कार्यवाही के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया गया। रविवार सुबह शवों को स्वजन को सौंप दिया गया, जो उन्हें हरियाणा ले गए। रामपुर तिराहा पुलिस चौकी प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि मृतक संदीप के भतीजे सुनील ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!